Breaking News

खेसारीलाल यादव का रोमांटिक सॉन्ग जो करोड़ों बार देखा गया, कभी दिल्ली में लिट्टी-चोखा बेचता था यह भोजपुरी सुपरस्टार


खेसारीलाल यादव को भोजपुरी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनके गाने खूब वायरल होते हैं। उनका ऐसा ही एक गाना ‘जबनिया के बोझ’ अप्रैल 2018 में यू-ट्यूब पर शेयर किया गया था, जिसमें वे काजल रघवानी के साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सॉन्ग उनकी भोजपुरी फिल्म ‘दीवानापन’ में फिल्माया गया था। यू-ट्यूब पर खेसारीलाल और काजल के इस वीडियो को करीब 4 करोड़ लोग देख चुके हैं। एक गाने से फेमस हो गए खेसारी…
– बिहार के छपरा के रहने वाले खेसारी फिल्मों में काम करने से पहले भोजपुरी गाना गाते थे। कई गाने गाए सब फ्लॉप हो गए। लेकिन एक गाने ने खेसारी को रातों रात फेमस कर दिया। 2008 में खेसारी का गाना’ भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना’ हिट हो गया। इस गाने की 70-80 लाख सीडी की बिक्री हुई थी।
दिल्ली में लिट्टी बेचते थे खेसारी
खेसारीलाल यादव ने बताया कि अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए दिल्ली में धागा की कताई करता था। फिर पापा ने शादी कर दी। खर्चा चलाने के लिए दिल्ली के ओखला के संजय कॉलोनी में लिट्टी की दुकान चलाने लगे। इस काम में पत्नी भी सहयोग करती थी। उन्होंने बताया था कि इस दौरान वे कम्पिटीशन की तैयारी में भी लगे थे। करीब ढाई साल के बाद खेसारी का सिलेक्शन बीएसएफ में हो गया। लेकिन उनका इस नौकरी में मन नहीं लगा और नौकरी छोड़ वे दोबारा दिल्ली पहुंचे। यहां काम कर कुछ पैसे बचाए और फिर अपना भोजपुरी एलबम निकाला।
पहली फिल्म के लिए मिले थे 11 हजार रुपए
खेसारी ने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ थी जिसके लिए बतौर फीस उन्हें 11 हजार रुपए मिले थे। खेसारी की पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ सिल्वर जुबली हुई। इसके बाद कई फिल्मों का ऑफर मिलने लगा। बता दें कि खेसारी अबतक 60 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों के अलावा खेसारी इंडिया के अलावा उन देशों में भी शोज करते हैं जहां बड़ी संख्या में बिहार और यूपी के लोग रहते हैं। खेसारी यहां एक शो के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
Sources:-Dainik Bhasakar
READ MORE NEWS:

BIHAR BOARD PHYSICS IMPORTANT QUESTION ANSWER || BIHAR BOARD SCIENCE IMPORTANT QUESTION ANSWER

BIHAR BOARD PHYSICS IMPORTANT QUESTION ANSWER || BIHAR BOARD SCIENCE IMPORTANT QUESTION ANSWER
BIHAR BOARD PHYSICS IMPORTANT QUESTION ANSWER || BIHAR BOARD SCIENCE IMPORTANT QUESTION ANSWER hello friends we share today Inter Science ( Physics ) Question With fully Di scribe Answer. We …read more →

राजपथ पर मिसाइल के साथ राष्ट्रपति को सलामी देगा बिहार का लाल कैप्टन आर्यन

राजपथ पर मिसाइल के साथ राष्ट्रपति को सलामी देगा बिहार का लाल कैप्टन आर्यन

Up Police Jail Warder Online form 2019 || Up Police Fireman Online From 2019

Up Police Jail Warder Online form 2019 || Up Police Fireman Online From 2019
Up Police Jail Warder Online form 2019 || Up Police Fireman Online From 2019 Hello friends, Weaknessee has come for more than 500 posts of jail warden and fire me …read more →

No comments